शाहजहांपुर: बलिया डीएम के खिलाफ शाहजहांपुर के पत्रकार भड़के, मुर्दाबाद के नारे लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद बलिया में पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकारों को जेल में डालने के खिलाफ प्रदेश भर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पत्रकारों में गुस्सा आप की तरह है जिसकी चिंगारी सोमवार को शाहजहांपुर जनपद में आग में बदल गई। सोमवार को जनपद भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर जमकर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद बलिया में पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकारों को जेल में डालने के खिलाफ प्रदेश भर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पत्रकारों में गुस्सा आप की तरह है जिसकी चिंगारी सोमवार को शाहजहांपुर जनपद में आग में बदल गई। सोमवार को जनपद भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर जमकर नारेबाजी की। जनपद भर के पत्रकार गांधी भवन से एकत्र हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

इस दौरान बलिया जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही बर्खास्त करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि लगातार डीएम की तानाशाही हावी है। हम यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होने देंगे। आपको बता दें मौजूदा समय के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह इससे पहले शाहजहांपुर जनपद के जिलाधिकारी थे यहां भी इनकी मनमानी हावी थी अब बलिया में मनमानी हावी हो लेगी इसको लेकर सोमवार को पत्रकारों का गुस्सा जिला अधिकारी के खिलाफ देखने को मिला जिलाधिकारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को जनपद भर के पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में घंटों धरने पर बैठे रहे। बाद में डीएम पहुंचे, तब पत्रकारों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

इसके अलावा, उ.प्र.जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में इन दिनों पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। चाहे वो उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया के पत्रकारों को पुलिस प्रशासन ने अर्धनग्न करके उनके फ़ोटो तक वायरल कर दिए। उत्तप्रदेश के बलिया में नकल माफियाओं की करतूत को उजागर करने वाले पत्रकारों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उपरोक्त दोनों मामले स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए लाभदायक नहीं हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि दोनों मामलों का संज्ञान लेकर पत्रकारों को जेल से रिहा कराया जाए। साथ ही उपरोक्त दोनों मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषीजनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। संगठन आपसे मांग करता है कि 15 दिनों के अंदर उपरोक्त दोनों मामलों का उचित निस्तारण कराया जाए।अन्यथा की स्थिति में संगठन पूरे देश प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ये रहे मौजूद
इस दौरान अभिनय गुप्ता, अनिल मिश्रा, अभिषेक चौहान, संतोष उपाध्याय, बुद्धदेव शर्मा, राजेश बाजपेई, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: सड़क के लिए जितिन से मिले ददरौल विधायक

 

संबंधित समाचार