MLC चुनाव: मंगलवार को होगी मतगणना, दोपहर बाद आएंगे नतीजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए हुए चुनाव को लेकर मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने निष्पक्षता के साथ मतगणना के निर्देश दिए हैं। वहीं मतगणना को लेकर भाजपा सपा की …

अयोध्या। फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए हुए चुनाव को लेकर मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने निष्पक्षता के साथ मतगणना के निर्देश दिए हैं। वहीं मतगणना को लेकर भाजपा सपा की ओर से तीन-तीन एजेंट बनाए गए हैं। सभी एजेंट को पास निर्गत कर दिए गए हैं। मतगणना को लेकर सपा-भाजपा प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कने तेज हो गई हैं।

भाजपा के सामने एमएलसी चुनाव में साख बचाने की चुनौती है तो सपा के सामने एमएलसी सीट बरकरार रखने की। अब देखना यह है कि इस बार एमएलसी सीट किसके खाते में जाती है। कलेक्ट्रेट में बने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वोटों की गिनती की जाएगी।

एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को प्रात: 8:00 बजे से कलेक्ट्रेट में मतगणना शुरू होगी। फैजाबाद में पड़े कुल 3979 वोटों की गिनती होनी है, जबकि अम्बेडकरनगर में पड़े मतों की गिनती वहां होगी। दोनों के मिलान के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बताया गया है कुल 21 मतपेटियों में बंद 3979 मतों की गिनती के लिए रिटर्निंग अफसर समेत दो पर्यवेक्षक और 120 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस बार एमएलसी चुनाव में फैजाबाद अंबेडकरनगर सीट से भाजपा ने हरिओम पांडेय, सपा ने हीरालाल यादव को मैदान में उतारा था। वहीं एक निर्दल प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र देव तिवारी भी मैदान में थे।

पढ़ें-Lifestyle Tips: इन योगासन से रखें चेहरे को टोन और टाइट, जानें तरीका

संबंधित समाचार