अमरोहा: पशुओं के विवाद में चले लाठी-डंडे, दंपत्ति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सोमवार को पशुओं को लेकर दो परिवारों में ही विवाद हो गया। जिसके बाद दबंगों ने महिला तथा उसके पति को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में दंपत्ति घायल हो गए। घायल दंपति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सोमवार को पशुओं को लेकर दो परिवारों में ही विवाद हो गया। जिसके बाद दबंगों ने महिला तथा उसके पति को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में दंपत्ति घायल हो गए। घायल दंपति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायलों से कैरी लेकर उन्हें उपचार के लिए सीएससी भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा फतेहपुर में सोमवार सुबह गांव निवासी दंपति ओमवती पत्नी बबलू तथा बबलू पुत्र सुकुआ का गांव में पशुओं को लेकर परिवार के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने दंपति पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें दंपति बुरी तरीके से घायल हो गए। कोतवाली पहुंचे दंपति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

जहां से पुलिस ने दंपति को घायल अवस्था में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया, और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित बबलू ने दो भाइयों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मामलें में कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-अमरोहा : बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर 

संबंधित समाचार