प्रयागराज में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को दौड़ाकर मारी गोली, इलाके में दहशत
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक 32 वर्षीय युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पाल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरने के दौरान दो लोगों …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक 32 वर्षीय युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पाल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरने के दौरान दो लोगों की आपस में कहासुनी हो गई।
इसके बाद तमंचा निकालकर बदमाश ने युवक को दौड़ा लिया और गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
पेट्रोल पंप में हुई थी कहासुनी
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के पयासी का पूरा गांव निवासी 32 वर्षीय अनुज मिश्र सुबह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए गया था। अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहा था कि तभी उसकी किसी बात को लेकर किसी युवक से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपने पास रखे तमंचा को निकाल लिया। यह देख अनुज घबराकर वहां से भागने लगा। इसी बीच दौड़ाकर उस युवक ने अनुज को गोली मार दी जिसके तुरंत बाद ही वह खून से लथपथ हो गया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: मरीज को जिंदगी देने की जगह डॉक्टरों ने दी मौत!, नर्सिंग होम में परिजनों ने रातभर किया हंगामा
