मुख्यमंत्री योगी पहुंचे यूपी सदन, साथ में दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। वो दिल्ली के यूपी सदन में पहुंच चुके हैं। दिल्ली में सोमवार को शाम 7 बजे बीजेपी संगठन की एक बड़ी बैठक होगी। इसमें यूपी सरकार की कार्ययोजना को लेकर …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। वो दिल्ली के यूपी सदन में पहुंच चुके हैं।

दिल्ली में सोमवार को शाम 7 बजे बीजेपी संगठन की एक बड़ी बैठक होगी। इसमें यूपी सरकार की कार्ययोजना को लेकर प्राथमिकता तय की जा सकती है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसको बैठाया जाए, इसे लेकर फैसला किया जा सकता है।

सीएम योगी दोपहर करीब 3।30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह से मिलेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं से मिलेंगे योगी।

सीएम योगी को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बड़ा ईनाम दे सकता है। योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार सीएम के पद पर आसीन करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उनको संसदीय बोर्ड में शामिल कर सकती है, जिसमें भाजपा के शीर्ष 11 नेता होते हैं। संसदीय बोर्ड ही पार्टी के अहम फैसले पर मुहर भी लगाती है।

सीएम योगी अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में तीन दिन का प्रवास समाप्त करने के बाद लखनऊ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही उनका नई दिल्ली का दौरा भी होगा। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला भी कर सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली जाने के बाद भाजपा उनको संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की घोषणा भी कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्य होते हैं, अभी जिसमें से चार पद खाली हैं। इनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी हो सकता है।

पढ़ें- कानपुर: सेंट्रल बैंक के लॉकरों से चोरी मामले में आरोपित लॉकर इंचार्ज ने किया सरेंडर, पूछताछ जारी

 

संबंधित समाचार