बाराबंकी: कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगी विधान परिषद चुनाव की मतगणना
बाराबंकी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच कल सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनावों की मतगणना डीआरडीए में शुरू होगी। पांच टेबल पर विधान परिषद चुनावों की मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर चार-चार प्रशिक्षित कर्मचारियों को लगाया गया है। जिले के कुल 2853 मतदाताओं में से 2829 वोट डाले गये थे। प्रत्याशियों …
बाराबंकी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच कल सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनावों की मतगणना डीआरडीए में शुरू होगी। पांच टेबल पर विधान परिषद चुनावों की मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर चार-चार प्रशिक्षित कर्मचारियों को लगाया गया है। जिले के कुल 2853 मतदाताओं में से 2829 वोट डाले गये थे।
प्रत्याशियों द्वारा नामित ऐजेंटों और प्रेक्षक के. रवीन्द्र नायक की मौजूदगी में सीलबंद मतपेटियों को खोला जायेगा । मतगणना से पूर्व 25-25 के बंडल बनाये जायेंगे । सहायक निर्वाचन अधिकारी डाॅ राजेश का कहना है कि मतगणना में तीन घंटे से अधिक समय नहीं लगेगा।
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना
डीआरडीए सभागार में विधान परिषद चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। इतना ही नहीं सुबह 8:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना की बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जायेगी। जिले के आलाधिकारी पल- पर की घटना पर नजर बनाए रखेंगे।
विधान परिषद चुनाव को लेकर हो रही मतगणना सपा से उम्मीदवार राजेश यादव ‘ राजू’ का राजनीतिक भविष्य तय करेगी। आजादी के बाद से भाजपा का कोई भी प्रत्याशी विधानपरिषद चुनाव नहीं जीता। ऐसे में यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो इतिहास बदल जायेगा तो वहीं सपा प्रत्याशी की जीत उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : कुलदीप यादव ने कहा- ‘दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी सबसे असरदार, इसी वजह से हम जीत रहे मैच’
