हरदोई: दहेज की लालच ने लील ली एक और जिंदगी! विवाहिता स्वाती का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दहेज की लालच ने एक और विवाहिता की जान ले ली। विवाहिता फांसी पर लटकी देखी गई। विवाहिता स्वाती की दहेज की लालच में जान ले ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार ससुरालवालों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बताते चलें …

हरदोई। दहेज की लालच ने एक और विवाहिता की जान ले ली। विवाहिता फांसी पर लटकी देखी गई। विवाहिता स्वाती की दहेज की लालच में जान ले ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार ससुरालवालों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि टड़ियावां थाने के अजीज़पुर गांव की स्वाती पत्नी संतोष सिंह का शव शनिवार को कमरे के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया था। हालांकि इस मामले में ससुराल वालों का कहना था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि उसकी मां दीपिका सिंह निवासी आमरामऊ थाना कासिमपुर ने अपनी बेटी की दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए पति संतोष के अलावा तीन ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

इस बारे में टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि दीपिका की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। संतोष ने कुबूल किया कि दहेज के लिए स्वाती को प्रताड़ित किया जाता था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली। श्री मिश्रा ने बताया है कि फरार चल रहे ससुरालियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बहराइच: अपराधी पर एससी-एसटी और बलवा समेत कई केस दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, ग्रामीण नाराज

संबंधित समाचार