मुख्यमंत्री योगी की बड़ी कार्रवाई: डीसीपी नवनीत नायक को किया बर्खास्त, जानें मामला
लखनऊ/शहाजहांपुर। प्रतापगढ़ में सीओ की तैनाती के दौरान शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी डीएसपी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शहाजहांपुर में तैनात डीएसपी नवनीत नायक पर कुछ समय पूर्व छतरपुर मध्यप्रदेश की युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला संज्ञान में आने पर 12 …
लखनऊ/शहाजहांपुर। प्रतापगढ़ में सीओ की तैनाती के दौरान शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी डीएसपी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शहाजहांपुर में तैनात डीएसपी नवनीत नायक पर कुछ समय पूर्व छतरपुर मध्यप्रदेश की युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला संज्ञान में आने पर 12 अक्टूबर 2022 को नवनीत नायक को निलंबित कर दिया गया था।
जानकारी अनुसार युवती ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन आरोपी सीओ नवनीत नायक से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। जो शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भागा दिया। जिसके बाद वह पट्टी थाने और तत्कालीन एसपी से मामले की शिकायत की।
पुलिस कार्यवाई नहीं की गई तो पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की, जिसके बाद प्रतापगढ़ के एसपी ने मामले की जांच कर मामले की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की। रिपोर्ट के बाद सीओ के खिलाफ रेप और धमकी जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबित कर डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया था। जिसे सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा से बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री योगी ने नैतिक अधमता के दोषी डीसीपी नवनीत नायक को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।
शहाजहांपुर में तैनात डीएसपी नवनीत नायक पर कुछ समय पूर्व छतरपुर मध्य प्रदेश की युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा कराया था।पीड़िता यूनिसेफ में कार्यरत है। जिसकी शिकायत पर नवनीत नायक को 12 अक्टूबर 2022 को निलंबित किया गया था। उन पर प्रतापगढ़ में सीओ पट्टी की तैनाती के दौरान फेसबुक के जरिए फ्रेंड बनाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी ने बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर : अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समते दो लोगों की मौत
