सीतापुर: बजरंग मुनि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन
सीतापुर। एक धार्मिक यात्रा के दौरान मुस्लिक महिलाओं के खिलाफ अपमान जनक व अभद्र बयान देने वाले महंत बजरंग मुनि के खिलाफ सोमवार को खैराबाद में दर्जनों महिलाओं ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया है। महिलाएं महंत बजरंग मुनि की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की। …
सीतापुर। एक धार्मिक यात्रा के दौरान मुस्लिक महिलाओं के खिलाफ अपमान जनक व अभद्र बयान देने वाले महंत बजरंग मुनि के खिलाफ सोमवार को खैराबाद में दर्जनों महिलाओं ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया है। महिलाएं महंत बजरंग मुनि की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की। साथ ही चेतावनी दी, कि जब तब आरोपी महंत की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह प्रदर्शन करती रहेंगी।
हालांकि स्थानीय सभ्रांत लोगों व पुलिस के समझाने पर महिलाएं मान गईं। पुलिस ने भी महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरअसल खैराबाद के कमाल सरांय बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो खैराबाद कस्बे की शीशे वाली मस्जिद के पास का बताया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि यहां एक धार्मिक यात्रा के दौरान महंत ने समुदाय विशेष के लोगों को संबाेधित कर उनकी बहू-बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व भड़काऊ भाषण दिए थे। इसका वीडियो बना कर किसी ने वायरल कर दिया था। यह मामला दो अप्रैल का था। इस दिन कलश यात्रा निकाली जा रही थी।
जिसमें दर्जनों लोगों के साथ महंत भी शामिल थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले में महंत बजरंग मुनि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में महंत का माफी मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में महंत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर सोमवार को दर्जनों महिलाएं खैराबाद में शीशे वाली मस्जिद के पास एकत्र हुईं और बजरंग मुनि के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया।
महिलाओं ने शीशे वाली मस्जिद के पास इकट्ठा होकर आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं ने मांग की है कि बजरंग मुनि पर प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई कर उसको गिरफ्तार किया जाए। महिलाओं का प्रदर्शन देख पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस टीम व स्थानीय सभ्रांत लोगों ने महिलाओं को समझा कर शांत किया। पुलिस ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, CM ने ट्वीट कर लिखी यह बड़ी बात
