बरेली: सैन्यकर्मी के खाते से उड़ाए 1 लाख
बरेली। तेलंगाना निवासी सैन्यकर्मी पीपी राजू के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। कैंट में तैनात पीपी राजू सोमवार दोपहर अपने साथी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथी के …
बरेली। तेलंगाना निवासी सैन्यकर्मी पीपी राजू के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
कैंट में तैनात पीपी राजू सोमवार दोपहर अपने साथी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथी के मोबाइल पर ब्लू डार्ट से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके अकाउंट में दस रुपये ट्रांसफर करने को कहा। वह उसकी बातों में आ गए, अपनी यूपीआई आईडी बता दी।
इसके बाद उनके मोबाइल पर कई ओटीपी आए और फिर उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये कट गए। वह फौरन बैंक पहुंचे और इसकी जानकारी दी। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच कर साइबर ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
