बाराबंकी: हमला व फायरिंग के आरोप में दंपती समेत चार नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में माल गोदाम रोड पर सोमवार को एक अधिवक्ता के प्रतिष्ठान पर कब्जेदारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में दंपती समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, फायरिंग, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली में शाम …

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में माल गोदाम रोड पर सोमवार को एक अधिवक्ता के प्रतिष्ठान पर कब्जेदारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में दंपती समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, फायरिंग, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

शहर कोतवाली में शाम को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, मालगोदाम रोड पर अधिवक्ता प्रेम गुप्ता का प्रतिष्ठान है। प्रेम का आरोप है कि प्रतिष्ठान पर कब्जेदारी को लेकर सीता सिंह, उनके पति प्रदीप सिंह, पुत्र अर्पित सिंह व अधिवक्ता अतुल शुक्ला समेत 20 लोग पहुंचे और दुकान पर कब्जा करने लगे।

आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए फायरिंग भी की गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन सीसीटीवी फुटेज चेक किए। अधिवक्ता प्रेम की तहरीर पर चारों लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ भी बलवा हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-संदिग्ध परिस्थितियों में सीडीआरआई अधिकारी वर्षा सिंह की मौत, कार में शव को छोड़कर पति फरार

संबंधित समाचार