कानपुर: सीएसजेएमयू से संबद्ध कॉलेजों के 40 हजार छात्रों पर परीक्षा न देने का मंडराया संकट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के करीब 40 हजार छात्रों पर परीक्षा न दे पाने का संकट मंडरा रहा है। सोमवार को परीक्षा शुल्क जमा करने का अंतिम दिन था, लेकिन काफी संख्या में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भर नहीं सके। इसके पीछे वजह अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा शुल्क के …

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के करीब 40 हजार छात्रों पर परीक्षा न दे पाने का संकट मंडरा रहा है। सोमवार को परीक्षा शुल्क जमा करने का अंतिम दिन था, लेकिन काफी संख्या में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भर नहीं सके। इसके पीछे वजह अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा शुल्क के साथ ही उपाधि शुल्क जमा करना था, जिसका विरोध महाविद्यालय कई दिनों से कर रहे थे।

विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक हजार रुपये उपाधि शुल्क निर्धारित किया था, जबकि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने इसको हटाने की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क भरने की तारीख से इन्कार कर दिया है। सरकारी और एडेड कॉलेज की ओर से परीक्षा और उपाधि शुल्क जमा करा दिया गया, जबकि स्ववित्तपोषित कॉलेज आदेश के परिवर्तन का इंतजार करते रहे।

सीएसजेएमयू के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा शुल्क न बढ़ाने की बात कही है। उनके मुताबिक दो महीने का समय दिया गया था, जो कि पूरा हो गया है। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारी कुलपति से मिल कर तारीख बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क न भरने में कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, इटावा, औरैया, प्रयागराज समेत विश्वविद्यालय संबद्ध अन्य जिलों के छात्र छात्राएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-SRH vs GT, IPL 2022: हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजय रथ, हासिल की दूसरी जीत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात