आज का राशिफल। 12 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपने व्यापार को लेकर त्वरित निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा। रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। प्रणय जीवन में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। वृष आज अपनी भावनाओं पर नियत्रंण रखें। रियल स्टेट …

मेष

आज अपने व्यापार को लेकर त्वरित निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा। रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। प्रणय जीवन में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है।

वृष

आज अपनी भावनाओं पर नियत्रंण रखें। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में थोड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आपको अच्छी जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे।

कर्क

आज अपनी योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पाएंगे। जिस काम को अधूरा छोड़ चुके थे उसे पूरा कर लेंगे। शरीर में थकावट महसूस होगी। आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों के कारण समस्या होगी।

सिंह

आज आपकी मुलाक़ात पुराने मित्रों से होगी। जीवनसाथी से आपको काफी मदद मिलेगी। सम्मानित व्यक्तियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो थोड़ा धैर्य रखें।

कन्या

आज संंतान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विदेश यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक अड़चनें दूर करने के लिए आपको थोड़ा समय देना होगा। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

तुला

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। अपने कार्यों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर बेहतरीन अवसरों का इंतजार खत्म होगा।

वृश्चिक

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। करियर में बदलाव कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा।

धनु

आज आप उपन्यास और गूढ़ साहित्य में रुचि ले सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति से कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर पर पूजा-पाठ में भाग लेंगे। व्यावसायिक परियोजनाओं में आप नया निवेश कर सकते हैं।

मकर

आज अपने व्यवहार को लेकर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें। किसी छोटी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा न करें। सामाजिक नियमों और अनुशासन को लेकर आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

कुंभ

आज मौजमस्ती और मनोरंजन को काफी समय देंगे। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। घर में बैठकर किसी रोचक वेबसीरीज का आनन्द उठा सकते हैं। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें।

मीन

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब मिल सकती है। अपच और गैस की परेशानी हो सकती है। तीखे और मसालेदार भोजन का सेवन न करें। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे।