पीलीभीत: पिता से मिलकर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार ने एक और जिंदगी छीन ली। पिता से मिलकर दुकान से घर जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गजरौला थाना क्षेत्र …

पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार ने एक और जिंदगी छीन ली। पिता से मिलकर दुकान से घर जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

गजरौला थाना क्षेत्र के सिसइया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की सकरिया में फोटोग्राफी की दुकान है। उनका बेटा 18 वर्षीय सौरभ मंगलवार को दुकान पर पिता से मिलने पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला। असम हाईवे पर सकरिया पुल के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन लेकर चालक फरार हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को सड़क पर पड़ा देख राहगीर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां सौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इस दौरान मौके पर लोहे का एंगल पड़ा मिला, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

प्रेम विवाह के पांच दिन बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

 

संबंधित समाचार