बदायूं: अंतेष्टि में शामिल होने गए युवक की गंगा में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर अंतेष्टि में शामिल होने गए युवक की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन उसकी  मौत हो चुकी थी। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। …

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर अंतेष्टि में शामिल होने गए युवक की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन उसकी  मौत हो चुकी थी। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी।

मंगलवार की दोपहर वजीरगंज कस्बा निवासी गौरव (32) पुत्र राम विलास कस्बे के ही एक व्यक्ति की अंतेष्टि में शामिल होने के लिए कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर गए थे। अंतिम संस्कार में आए सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। स्नान करने के दौरान गौरव गहरे पानी में चले गए। वह डूबने लगे। गौरव को गंगा में डूबता देखकर तट पर मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

घाट पर मौजूद गोताखोरों ने आवाज सुनी तो गंगा में छलांग लगा दी। गंगा से गौरव को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन उन्हें लेकर नौशेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। जहां मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को अपने साथ घर ले गए।

ये भी पढ़ें-

बरेली: जीत के बाद महाराज सिंह ढोल नगाड़ों के साथ पहले पहुंचे केशव कृपा भवन बाद में पार्टी कार्यालय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म