मान पंजाब के हित बचाएं, दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से न चलने दें सरकार- शिअद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के हितों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने की नसीहत दी कि प्रदेश सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से न चले। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगााया कि पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय …

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के हितों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने की नसीहत दी कि प्रदेश सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से न चले। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगााया कि पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय आप सरकार ‘गीतों‘ और अन्य बेकार की चीजों पर समय गंवाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक पर ऐतराज जताते हुए कहा कि लोगों की यह आशंका सच साबित होती दिखाई देती है कि पंजाब आप सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलेगी। शिअद नेता ने कहा कि मान को सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब के अधिकारियों से सिर्फ वही मिलेंगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री या आप के दिल्ली के नेता नहीं। डॉ. चीमा ने इस पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि जब मुख्यमंत्री दिल्ली में थे, यहां पंजाब के राज्यपाल प्रदेश के सीमाई जिलों में बैठकें कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या संवैधानिक तंत्र बिगड़ चुकी है या क्या प्रदेश ने अपनी कोई जिम्मेवारी नहीं निभाई जिससे कि राज्यपाल को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने भीषण गर्मी के कारण गेहूं उत्पाद में कमी के लिए किसानों की चिंता समझने और केंद्र से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की।

 

इसे भी पढ़ें-

हिंसाग्रस्त खरगोन और सेंधवा में फिर से आगजनी, शरारती तत्वों ने दो बसों, एक कार और दुकान में लगाई आग

संबंधित समाचार