कानपुर: एचबीटीयू के छात्र अफ्रीकी देशों में कर सकेंगे स्टार्टअप, इस कंपनी के साथ हुआ करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्र-छात्राओं को केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों में स्टार्टअप का मौका मिलेगा। वे वहां की समस्याओं को दूर करने वाले प्रोजेक्ट को विकसित करेंगे। यह सब कामटेक एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होगा। कंपनी छात्रों को प्रशिक्षण, कौशल और आर्थिक सहयोग देगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय और कामटेक …

कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्र-छात्राओं को केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों में स्टार्टअप का मौका मिलेगा। वे वहां की समस्याओं को दूर करने वाले प्रोजेक्ट को विकसित करेंगे। यह सब कामटेक एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होगा। कंपनी छात्रों को प्रशिक्षण, कौशल और आर्थिक सहयोग देगी।

मंगलवार को विश्वविद्यालय और कामटेक एसोसिएट के बीच एमओयू साइन हुआ है। इसकी सहयोगी कंपनी केन्या एग्रो एंड फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अफ्रीकी देशों में मदद करेगी। करार के दौरान कुलपति प्रो. समशेर, कुलसचिव प्रो. नीरज कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण यादव, डॉ. राजेश कटियार, डॉ. अश्वनी कुमार राठौर, कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय कुमार गुप्ता और लखनऊ शाखा के मनीष सरीन मौजूद रहे।

प्रो. नीरज सिंह ने बताया कि कंपनी साफ्टवेयर, तकनीक, कंसल्टेंसी आदि से संबंधित है। छात्रों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक परियोजनाओ में कार्य का अवसर मिलेगा। स्पांसरशिप और फेलोशिप का लाभ मिल सकेगा। कंपनी छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप में सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: चिकित्सकीय अवकाश लेने के लिए नहीं परेशान होना पड़ेगा, शिक्षकों व विभाग के कर्मचारियों को 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म