शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थिती में महिला की मौत, परिजनाें ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कांट थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिलहर के सिउरा निवासी सुनील ने बताया …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कांट थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तिलहर के सिउरा निवासी सुनील ने बताया उसने बहन सरोजनी (35) की शादी कांट थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी मनोज से की थी। सोमवार रात बहन के बच्चे सो रहे थे तभी खेत से लौटे पति मनोज से किसी बात को लेकर बहन की कहासुनी हो गई। आरोप है उसकी बहन गर्भ से थी, विरोध करने पर मनोज उसे पीटने लगा इसी दौरान बहन सरोजनी की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह जब बच्चे उठे तो देखा मां का शव आंगन में पड़ा था, जिसे देख वह बिलख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने मायके वालों को सूचना दी। सुनील के मुताबिक जब वह बहन के घर पहुंचा तो शव जमीन पर पड़ा था और शरीर पर चोट के कई निशान थे। घर में काफी सामान भी बिखरा पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

 

 

संबंधित समाचार