बरेली: यूपीपीसीएल को किया ट्ववीट तो दूर हुई बिजली समस्या
बरेली, अमृत विचार। कई घंटे करगैना क्षेत्र की बिजली गुल रही। इसको लेकर अफसरों को फोन किया गया, मगर समस्या का निदान नहीं हुआ। इस पर युवक ने यूपीपीसीएल (उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड) को ट्ववीट करते हुए बिजली कटौती की बात से अवगत कराया। जिसके बाद बरेली डिवीजन के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने …
बरेली, अमृत विचार। कई घंटे करगैना क्षेत्र की बिजली गुल रही। इसको लेकर अफसरों को फोन किया गया, मगर समस्या का निदान नहीं हुआ। इस पर युवक ने यूपीपीसीएल (उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड) को ट्ववीट करते हुए बिजली कटौती की बात से अवगत कराया। जिसके बाद बरेली डिवीजन के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
जिसके बाद अधिकारियों ने समस्या का निदान किया। युवक को फोन कर शिकायत निस्तारण से अवगत कराया। शहर में बिजली कटौती जारी है। हर रोज अलग-अलग इलाकों में घंटों कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अभिशक्ति गुप्ता नाम के एक युवक ने ट्ववीट कर बिजली विभाग के यूपीपीसीएल को टैग करते हुए लिखा कि बरेली इंदरापुरम करगैना में पांच घंटे से बिजली नहीं आ रही है।
गर्मी से लोग बेहाल हैं। ट्ववीट के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन में क्षेत्र की बिजली सप्लाई को चालू कराकर युवक को उसकी समस्या के समाधान के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें:-रहने के तरीके से प्रभावित होता है चरित्र व व्यक्तित्व : डॉ. प्रदीप कुमार राव
