फतेहपुर में आया लव जिहाद का मामला, विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा, पुलिस ने साधी चुप्पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। खागा कोतवाली इलाके में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक पर आरोप है कि वह फिल्मी स्टाइल में अपने साथियों के साथ रात में मौर्य विरादरी के एक घर में घुसे और उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस …

फतेहपुर। खागा कोतवाली इलाके में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक पर आरोप है कि वह फिल्मी स्टाइल में अपने साथियों के साथ रात में मौर्य विरादरी के एक घर में घुसे और उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद अपहरण और साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

वहीं जिले में एक माह के भीतर लव जिहाद और धर्मांतरण के कई मामले सामने आने के बाद अब विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडे ने कहा अब फ़तेहपुर जिले में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में मुस्लिम युवकों पर केस तो दर्ज करती है, लेकिन गजवा-ए हिंद संगठन के आड़ में जिले के मस्जिद और मदरसों में लव जिहाद की रैकेट चलाने वाले मौलवी को गिरफ्तार नहीं करती है।

इस घटना में शामिल मुस्लिम महिला नूरजहां पर आरोप है कि उसने हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर ब्रेनवॉश किया। वहीं इस मामले में कई बार पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आधिकारिक बयान देने के लिए मीडिया से बचते रहे।

पढ़ें- प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की पुलिस ने बढ़ाई इनाम राशि, मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी

संबंधित समाचार