मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंची युवती, स्वाट टीम की नजर पड़ने पर दी यह अजब सफाई
मैनपुरी। जेल चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक पीने गई युवती तमंचा लगाए हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गई। कोल्ड ड्रिंक पीते समय युवती पर स्वाट टीम की नजर पड़ी। युवती देशी तमंचा लगाए हुए थी। स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के जेल तिराहे पर मौजूद थे। उनकी नजर पड़ी …
मैनपुरी। जेल चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक पीने गई युवती तमंचा लगाए हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गई। कोल्ड ड्रिंक पीते समय युवती पर स्वाट टीम की नजर पड़ी। युवती देशी तमंचा लगाए हुए थी।
स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के जेल तिराहे पर मौजूद थे। उनकी नजर पड़ी तो युवती की कमर में एक 315 बोर का तमंचा लगा हुआ था।
बता दें, कैमरे के सामने युवती की तलाशी ली गई। महिला सिपाही ने युवती की तलाशी ली तो उसकी कमर से एक तमंचा निकल आया। युवती को सदर कोतवाली लाया गया, जहां आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
युवती ने यह दी सफाई
तमंचे के साथ पकड़ी गई युवती ने पूछताछ में अपना नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह निवासी नई आबादी फुलबारी थाना दक्षिण फिरोजाबाद बताया। उसने कहा कि वह घिरोर के ओय निवासी अपने फूफा योगेश के यहां रह रही है।
कहा कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लगाकर चलती है। युवती शिक्षिका बताई जा रही है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी भी हासिल करने में जुटी है।
पढ़ें- बुलडोजर अटैक: खरगोन में पीएम आवास पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
