संतोष पाटिल खुदकुशी मामला: कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने की बर्खास्त की मांग, CM बोम्मई ने दिया ये जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कर्नाटक में कांट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। संतोष के भाई प्रशांत पाटिल की शिकायत पर राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस …

कर्नाटक। कर्नाटक में कांट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। संतोष के भाई प्रशांत पाटिल की शिकायत पर राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

इधर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में जांच का भरोसा देते हुए कहा कि सच्चाई सामने आएगी। कर्नाटक सीएम ने कहा कि ठेकेदार संतोष पाटिल खुदकुशी का सच सामने आएगा। मामले की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि केएस ईश्वरप्पा ने इस्तीफे बारे में क्या कहा ये पता नहीं है, उनसे फोन पर बात करने के बाद ही साफ हो पाएगा।

फिलहाल मामले की सारी जानकारी ले रहा हूं। इधर, दूसरी तरफ ईश्वरप्पा के इस्तीफे को लेकर पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। इसके साथ ही, मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा को हटाने की मांग की।

डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हमने राज्यपाल से केएस ईश्वरप्पा को जल्द बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके साथ ही, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का भी केस दर्ज किया जाना चाहिए कि वे ठेकेदार संतोष पाटिल समेत अपने ही लोगों से 40 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। राज्यपाल ने हमें कहा है कि वे संबंधित अथॉरिटीज के साथ बात करेंगे।

ये भी पढ़ें- खरगोन में कर्फ्यू को लेकर स्थानीय प्रशासन निर्णय लेगा- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव