पीलीभीत: खेत पर जा रहे मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। घर से खेत पर मजदूरी करने जा रहे श्रमिक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जमा भीड़ ने ट्रक को मय चालक पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना …

पीलीभीत, अमृत विचार। हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। घर से खेत पर मजदूरी करने जा रहे श्रमिक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जमा भीड़ ने ट्रक को मय चालक पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव के रहने वाले रामभरोसे (45) पुत्र कल्यान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे। असम हाईवे पर गांव के बाहर सीताराम मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पूरनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, जिन्होंने हादसा कर भाग रहे ट्रक को मय चालक पकड़ लिया।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। उधर, परिजन घायल को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

मदीनाशाह का शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार