बंगाल में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करेगी भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के हंसखाली नादिया में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या की जांच के लिए बुधवार को पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति नामित की। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किशोरी के बलात्कार और हत्या के …
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के हंसखाली नादिया में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या की जांच के लिए बुधवार को पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति नामित की। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किशोरी के बलात्कार और हत्या के स्थान का दौरा करने के लिए समिति को नामित किया है।
श्री नड्डा ने सदस्यों से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। समिति के सदस्यों में रेखा वर्मा, बेबी रानी मौर्य, वनती श्रीनिवासन, खुशबू सुंदर और रूपमित्र चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने चार अप्रैल को हुए इस अपराध के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका हिन्द प्रशांत कमान के दौरे के लिए हवाई पहुंचे राजनाथ
