Russia Ukraine War: रमजान कादिरोव का दावा, मारियुपोल में एक हजार से अधिक यूक्रेनी नौसैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है। कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, ”यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने आज मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया …

कीव। रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है। कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, ”यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने आज मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है।

इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।” पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।

इस हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

ये भी पढ़ें:- विलारियाल ने चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बायर्न म्यूनिख को 1-0 से हराया

संबंधित समाचार