आगरा: स्कूल गेट से किशोरी का अपहरण, पीछा करने दौड़े ताऊ फिर…
आगरा। सदर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के गेट से एक किशोरी लापता हो गई है। मौके पर पहुचे परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस, सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। परिजनों …
आगरा। सदर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के गेट से एक किशोरी लापता हो गई है। मौके पर पहुचे परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस, सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक किशोरी के ताऊ उसे 8 बजे स्कूल के बाहर छोड़कर चले गए थे लेकिन वह अंदर नही पहुंची। ताऊ जब उखर्रा सिथित दुकान के बाहर खड़े थे तो एक बाइक पर उनकी भतीजी दो युवकों के बीच बैठी हुई थी।
उन्होंने अपनी बाइक से पीछा किया लेकिन युवकों ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया। वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पढ़ें- बाराबंकी: जानवर सामने आ जाने से सड़क पर गिरे बाइक सवार, दो की हालत गंभीर
