केएलएम ने की बेंगलुरु-एम्सटर्डम मार्ग पर विमान सेवा बहाल करने की घोषणा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। नीदरलैंड की आधिकारिक विमानन सेवा ‘केएलएम’ ने बेंगलुरु-एम्सटर्डम मार्ग पर 25 मई से विमान सेवाएं बहाल करने की बुधवार को घोषणा की। मार्च 2020 में, कोविड महामारी के कारण भारत ने सभी अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था जिसके कारण केएलएम ने भारत में सेवाओं पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी। …

मुंबई। नीदरलैंड की आधिकारिक विमानन सेवा ‘केएलएम’ ने बेंगलुरु-एम्सटर्डम मार्ग पर 25 मई से विमान सेवाएं बहाल करने की बुधवार को घोषणा की। मार्च 2020 में, कोविड महामारी के कारण भारत ने सभी अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था जिसके कारण केएलएम ने भारत में सेवाओं पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 25 मई से केएलएम बेंगलुरु और एम्सटर्डम के बीच हर हफ्ते तीन उड़ानों का संचालन करेगी।

 

 

ये भी पढ़ें- निर्धन का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम मोदी

संबंधित समाचार