बहराइच: नवागत BEO ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बीआरसी पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके शैक्षिक महासंघ ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। पयागपुर में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की तैनाती शासन ने की है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने …

बहराइच। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बीआरसी पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके शैक्षिक महासंघ ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।

पयागपुर में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की तैनाती शासन ने की है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक पदाधिकारियों ने मिलकर उनको कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी। महासंघ की प्रेरक पुस्तिका व भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से खण्ड़ शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया।

बीईओ ने कहा कि शिक्षकों की लम्बित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा। साथ ही साथ सभी शिक्षक शिक्षा के विकास की मुख्यधारा में छात्रों के शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक संयोजक मार्तण्ड त्रिपाठी, सहसंयोजक व जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, सहसंयोजक श्रीनिवास शुक्ल, सहसंयोजक अभिकेश त्रिपाठी, शिक्षक चंद्रकेश यादव, यादवेंद्र प्रताप चौधरी ,समरपाल सिंह, आशीष यादव अनिल कुमार शर्मा, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें-हरदोई: खेत की रखवाली करने गए किसान का संदिग्ध हालत में मिला शव, घर में मचा कोहराम

संबंधित समाचार