पीलीभीत: स्पीकर पर गाने बजाए तो दबंग गुस्साए, महिला पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। स्पीकर पर गाना बजाने की बात पर गुटैया गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। पड़ोस के ही कुछ दबंगों ने पहले स्पीकर बंद कराने का दबाव बनाया। जब इनकार किया तो महिला को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान करते हुए बेहोश कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए …

पीलीभीत, अमृत विचार। स्पीकर पर गाना बजाने की बात पर गुटैया गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। पड़ोस के ही कुछ दबंगों ने पहले स्पीकर बंद कराने का दबाव बनाया। जब इनकार किया तो महिला को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान करते हुए बेहोश कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सुनगढ़ी पुलिस ने पति से मिली तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी महेश चंद्र बाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उनके घर पर स्पीकर में गाने बजाए जा रहे थे। इसकी आवाज भी सीमित थी। गांव के ही रहने वाले पप्पू, धर्मपाल, काशीराम आए और स्पीकर बंद कराने लगे। पत्नी मुन्नी देवी (45) ने जब इनकार किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला करते हुए लाठी डंडों से पत्नी की पिटाई कर दी। बेरहमी से किए गए वार से पत्नी के सिर, कान और नाक में काफी चोटें आई।

वह मौके पर ही बेहोश हो गई। बेटी और दामाद ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। फिर पति से मिली तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी पप्पू और काशीराम की गिरफ्तारी की। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर जानलेवा हमला, मारपीट, एससीएसटी एक्ट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: खेत पर जा रहे मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

 

संबंधित समाचार