बाराबंकी: सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को सौंपी जांच, बीडीओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद के निंदूरा विकासखंड की एक महिला ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ पर अपने कमरे में बुलाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच जिला विकास अधिकारी अजय पांडे को सौंप दी है। जिला विकास अधिकारी …

बाराबंकी। जनपद के निंदूरा विकासखंड की एक महिला ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ पर अपने कमरे में बुलाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच जिला विकास अधिकारी अजय पांडे को सौंप दी है। जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी निंदूरा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

आरोपी खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि एक ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी कि पंचायत में सात लाख के काम मनरेगा में काम कराए गए हैं। जिनका भुगतान पंचायत सचिव द्वारा नहीं किया गया है। इसी के क्रम में उनसे जवाब मांगा गया था। अपने काम में लापरवाही के चलते उन्होंने मुझ पर मिथ्या आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायतों में सचिव के काम करने का ढंग सही नहीं है। वह बिना किसी स्वीकृति के छुट्टी पर चली जाती हैं।

जांच शुरू, नोटिस जारी

जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने बताया कि पंचायत सचिव द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की गहनता से जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी।”

पढ़ें-एडीजी प्रशांत कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- त्योहारों की मॉनिटरिंग शासन के शीर्ष स्तर से होती है

संबंधित समाचार