अमरोहा : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा व पांच हजार की नगदी लूट ली। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जयपाल सिंह पुत्र घासी मंगलवार की सुबह हसनपुर में ई-रिक्शा चलाने के लिये आया था। मंडी समिति के समीप दो लोग बावनखेड़ी चलने की …
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा व पांच हजार की नगदी लूट ली। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जयपाल सिंह पुत्र घासी मंगलवार की सुबह हसनपुर में ई-रिक्शा चलाने के लिये आया था। मंडी समिति के समीप दो लोग बावनखेड़ी चलने की बात कहते हुए रिक्शा में बैठ गये। बावनखेड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने वहां से एक बोरी ई-रिक्शा में रखते हुए कहा कि पड़ोसी की है और एक अन्य व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगे।
उनका तीसरा साथी कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंच गया तथा उन्हें पिला दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिससे ई-रिक्शा चालक बेहोश हो गया। उसके बाद मकनपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में चालक को फेंककर बदमाश भाग गये तथा उसकी ई-रिक्शा व जेब में रखी पांच हजार की नगदी को लूटकर फरार हो गये।
रात 10 बजे जयपाल को होश आया तो वह सड़क पर आ गया और राहगीरों ने डायल 102 को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने फोन पर जयपाल के परिजनों को सूचना दी। रात को ही कोतवाली पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी। इससे पहले भी नशा सुंघा कर कई लोगों की ई-रिक्शा को लूट लिया गया है। जिससे साबित होता है कि क्षेत्र में नशा सूंघा कर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है।
