बहराइच: शिकायत सुन रहे थे डीएम, कमी मिलने पर लेखपाल पर कर दी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सदर तहसील के ग्राम कमोलिया में बुधवार शाम को जिलाधिकारी पहुंचे। गांव निवासी एक किसान ने अपनी शिकायत डीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल से अभिलेख मांगे। जिसमें मौके पर किसान के खाते में पेड़ का अद्यतन पाया गया। जिस पर डीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बहराइच …

बहराइच। सदर तहसील के ग्राम कमोलिया में बुधवार शाम को जिलाधिकारी पहुंचे। गांव निवासी एक किसान ने अपनी शिकायत डीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल से अभिलेख मांगे। जिसमें मौके पर किसान के खाते में पेड़ का अद्यतन पाया गया। जिस पर डीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

बहराइच सदर तहसील के ग्राम कामोलिया में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र पहुंचे। यहां पर गांव निवासी काश्तकार जीवन लाल ने  शिकायत किया कि पड़ोसियों द्वारा उसकी मेढ़ तोड़कर कब्ज़ा किया जा रहा है। इस पर डीएम ने मौके पर हल्का लेखपाल से सम्बन्धित कृषक के खेत के अभिलेख मांगे। जांच के दौरान डीएम ने पाया कि कृषक के खेत में लगे पेड़ का अंकन लेखपाल द्वारा खसरा रजिस्टर में मौके पर ही किया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया। डीएम को गांव की वृद्ध महिला महाराजा ने बताया गया कि उसे लगभग दो वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया कि सम्बन्धित महिला का आधार व मोबाइल नम्बर फीड कराना सुनिश्चित करें। जिससे महिला को पेंशन का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें:हरदोई: गिरोहबंद गौ-तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार