बाराबंकी: घर में घुसकर नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अकेले घर में बीती रात को सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने उससे जबरन दुष्कर्म किया है। किशोरी की चीख पुकार सुनकर छत पर सोई मां नीचे उतरी और पड़ोस में ही चल रहे भंडारे में भोजन करने गए थे …

हैदरगढ़/बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अकेले घर में बीती रात को सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने उससे जबरन दुष्कर्म किया है। किशोरी की चीख पुकार सुनकर छत पर सोई मां नीचे उतरी और पड़ोस में ही चल रहे भंडारे में भोजन करने गए थे पिता के आ जाने पर आरोपित पड़ोसी की छत पर कूदकर फरार हो गया।

पिता ने घटना की 112 नंबर डायल कर रात ही में पुलिस को बुला लिया जिस पर पुलिस ने सुबह मामले की तहरीर कोतवाली में देने की बात कहकर वापस चली आई। बुधवार सुबह पिता गणेश ने पड़ोसी जगदेव के पुत्र चंद किशोर के नाम ऑनलाइन मुख्यमंत्री को आइजीआरएस व कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के पिता का कहना है कि 20 दिन पहले भी आरोपित युवक ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ किया था तो उसके परिवार जन से शिकायत की थी जिस पर वह लोग अपने बेटे को कुछ नहीं कहे थे। कोतवाली हैदरगढ़ के वरिष्ठ उप निरीक्षक धनीराम वर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ की पूरी हुई शूटिंग, जेनेलिया डिसूजा ने पोस्ट शेयर कर लिखा…

संबंधित समाचार