हरदोई: होटलों में रातें रंगीन करता था दिल-फेंक दरोगा, शादी का झांसा देकर करता था इज्जत से खिलवाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अमूमन हर कोई खाकी को ले कर तमाम तरह की कहानी-किस्से सुनाते हुए मिल जाएगा। उन कहानी-किस्सों में खाकी का किरदार अच्छा भी होता है और बुरा भी। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया कि उससे खाकी की इज़्ज़त को बट्टा लग गया। शादी करने का झांसा दे कर इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करने …

हरदोई। अमूमन हर कोई खाकी को ले कर तमाम तरह की कहानी-किस्से सुनाते हुए मिल जाएगा। उन कहानी-किस्सों में खाकी का किरदार अच्छा भी होता है और बुरा भी। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया कि उससे खाकी की इज़्ज़त को बट्टा लग गया। शादी करने का झांसा दे कर इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करने वाले पहले दीवान और अब दरोगा बने ज्ञानेंद्र शुक्ला ने महकमें को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने घिनौनी हरकत करने वाले दरोग़ा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बात कुछ साल पहले की है। कासिमपुर थाने में दीवान रहे ज्ञानेंद्र शुक्ला ने फरियाद लेकर पहुंची एक अबला की पहले तो इज़्ज़त लूटी लेकिन मुंह बंद रखने के लिए उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी कर ज़िंदगी भर साथ निभाएगा। ‘मरता क्या न करता’ उस अबला ने यही सोंच कर अपनी ज़ुबान नहीं खोली। धीरे-धीरे दिन गुज़रते रहे। ज्ञानेंद्र शुक्ला हर दिन उसकी इज़्ज़त से खिलवाड़ करने लगा।

इतना ही नहीं बाकायदा अपनेपन का एहसास कराते हुए उसके जज़्बात से खेलने लगा। इतना ही नहीं कई उसे होटलों में ले जा कर उसके साथ राते रंगीन करने वाला दीवान ने उस अबला को खिलौना समझ लिया था। 2020 में ज्ञानेंद्र शुक्ला दरोग़ा बन कर लखीमपुर पहुंच गए। दरोग़ा बनने के बाद ज्ञानेंद्र सब कुछ भूल गया। उसने शादी का अपना वादा भी झुठला दिया।

इसके बाद ठगी गई उस अबला ने एसपी को अपनी सारी दास्तां सुना डाली। एसपी राजेश द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए उस अबला की तहरीर पर कासिमपुर थाने में ज्ञानेंद्र शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। खुद महकमें के लोग भी ज्ञानेंद्र शुक्ला की इस करतूत पर शर्मिंदा हैं।

यह भी पढ़ें-बहराइच: पंचायत भवन के निर्माण में पीले ईंट का हुआ था प्रयोग, लोकपाल की जांच में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार