मथुरा: दीनदयाल वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन समाप्त
मथुरा। इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लेकर कर रहे यहां दीनदयाल वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। यूनिवर्सिटी के डीन पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल समाप्त करने के बारे में कोई समझौता नही किया गया क्योंकि विद्यार्थियों की मांग शासन से संबधित थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन …
मथुरा। इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लेकर कर रहे यहां दीनदयाल वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। यूनिवर्सिटी के डीन पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल समाप्त करने के बारे में कोई समझौता नही किया गया क्योंकि विद्यार्थियों की मांग शासन से संबधित थी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन तो विद्यार्थियों का भविष्य बनाने और उनकी देखभाल के लिए समर्पित है। विद्यार्थियों को यह पहले ही कह दिया गया था। उनका इन्टर्नशिप बढ़ाने के लिए न केवल शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है बल्कि एनिमल हसबैन्ड्री के सचिव ने तो प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय को भी भेज दिया है। उधर विद्यार्थियों का कहना था कि आज दोपहर तक डीएसड्ल्यू से बातचीत के बाद हड़ताल को वापस लिया गया है।
इन्टर्नशिप देने में भेदभाव बरतने को लेकर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी 2 अप्र्रैल से हडताल पर चले गए थे। तीन और चार अप्रैल को उन्होंने हड़ताल को स्थगित कर दिया था मगर पांच अप्रैल से वे आज दोपहर तक हड़ताल पर थे। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार मेडिकल तक के छात्रों को उनसे बहुत ज्यादा दे रही है जब कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: कपड़ा कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
