गोंडा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
गोंडा। यूपी में गोण्डा जिले के मोतीगंज क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती इमिलिया गांव निवासी तीन युवक मेहनत मजदूरी के सिलसिले में बाइक से अपने घर से निकले थे। …
गोंडा। यूपी में गोण्डा जिले के मोतीगंज क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती इमिलिया गांव निवासी तीन युवक मेहनत मजदूरी के सिलसिले में बाइक से अपने घर से निकले थे।
वे फरेंदा सुहास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि गोंडा की तरफ से आ रही एक बोलेरो कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच तीनों घायल युवक मनकापुर की तरफ से गोंडा की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में अरुण कुमार (20) की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल प्रदीप कुमार और सदानंद की इलाज के लिए गोंडा ले जाते समय मौत हो गई।
यह भी पढ़े:-सहारनपुर: कपड़ा कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
