महिलाओं को रेप की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि सीतापुर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक समुदाय की महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने महंत को सीतापुर से गिरफ्तार किया है। आपकी जनकारी के लिए बता दें कि यूपी के सीतापुर में महंत द्वारा दी गई एक हेट स्पीच …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक समुदाय की महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने महंत को सीतापुर से गिरफ्तार किया है। आपकी जनकारी के लिए बता दें कि यूपी के सीतापुर में महंत द्वारा दी गई एक हेट स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में सीतापुर जिले में एक मस्जिद के बाहर सभा को संबोधित करते हुए यह महंत कथित तौर पर एक समुदाय की महिलाओं के अपहरण और रेप की धमकी देते हुए दिखे थे। वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर कोई मुस्लिम इलाके में किसी लड़की को परेशान करता है तो वे एक समुदाय महिलाओं का अपहरण कर लेंगे और सार्वजनिक रूप से उनका रेप करेगा। हेट स्पीच वालले इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बैकग्राउंड में भी देख रहा था।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: खेत पहुंचकर डीएम ने करावाई गेहूं की क्रॉप कटिंग, किसानों को दी यह सलाह

संबंधित समाचार