आगरा में बोले डिप्टी सीएम- कोल्ड चेन के अभाव में बर्बाद हो रही एक लाख करोड़ रुपए की कृषि उपज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य में उद्योगों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने के अलावा नये सिरे से खाद्य प्रसंस्करण नीति 2022 बनेगी, जिससे अधिक से अधिक उद्यमी, किसान और उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बुधवार …

आगरा। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य में उद्योगों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने के अलावा नये सिरे से खाद्य प्रसंस्करण नीति 2022 बनेगी, जिससे अधिक से अधिक उद्यमी, किसान और उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बुधवार को यहां भारतीय कोल्ड स्टोरेज संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि शीतगृह स्वामी ग्रामसभा स्तर पर इस प्रकार छोटी-छोटी व्यवस्था करें जिससे किसानों के फल और सब्जी की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि अभी भी एक लाख करोड़ रुपये की ऐसी कृषि उपज है, जो कोल्ड चेन की व्यापक उपलब्धता और प्रोसेसिंग के अभाव में खेतों में बर्बाद हो रही है। इसे रोका जाना जरूरी है। यह पैसा किसानों को मिलेगा तो प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा, विकास, संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से उद्योगों के लिए अच्छा माहौल है। उन्होंने वेयरहाऊसिंग विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्लूडीआरए) में पंजीकरण का प्रावधान होने के बावजूद शीतगृहों के पंजीकरण न होने पर चिंता जताई और कहा कि इस समस्या को भी सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से दूर किया जायेगा।

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेश गोयल और संयोजक अरविंद अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री को शीत गृह उद्योग से जुड़ी छह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस पर मौर्य ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ आयें, वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान कराया जायेगा।

सम्मेलन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात सहित अन्य राज्यों ने आलू सहित अन्य उत्पादों के भंडारण की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पंश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि राजेश बंसल ने बताया कि उनके राज्य में आलू का भंडारण 77 फीसदी है। इसमें 25 फीसदी आलू अन्य राज्यों से लाकर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: वेंडर जोन से फड़ व्यापारियों को हटाने की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट तक जाने की चेतावनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता