MI vs PBKS, IPL 2022: धवन व मयंक के अर्धशतकों से जीता पंजाब, मुंबई की लगातार पांचवीं हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को 12 रन से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 …

पुणे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को 12 रन से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि मुंबई काफी कोशिशें करने के बावजूद नौ विकेट पर 186 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

बता दें कि पंजाब ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की। मयंक और धवन ने पहले पावरप्ले (छह ओवर) में बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। वे 100 रन की साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे कि 10 ओवर की तीसरी गेंद और 97 के स्कोर पर मयंक के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिर गया।

इसके बाद धवन हालांकि एक छोर पर टिके रहे और तेजी से रन बटोरते रहे। तीसरे नंबर पर खेलने आए जॉनी बेयरस्टो आज फिर फॉर्म से जूझते दिखे और 13 गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हो गए। 127 के स्कोर पर पंजाब का यह दूसरा विकेट था। इनफॉर्म बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी आज महज दो रन बना कर आउट हो गए। 130 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा।

पंजाब को हालांकि विकेटों के गिरने से कोई दिक्कत नहीं हुई। शिखर एक छोर पर चौके-छक्के लगाते रहे, जिससे पारी आगे बढ़ती रही। इस बीच 151 के स्कोर पर धवन भी आउट हो गए। फिर अंत में जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने मजबूत शुरुआत का फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 47 रन बनाए और टीम को 198 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: बिना पूछे नानी के घर जाने पर पिता नें पुत्री को चप्पलों से पीटा,हाथ को दाँतों से काटकर किया जख्मी

संबंधित समाचार