गाजियाबाद: अंबेडकर जयंती पर नगर निगम ने सजाए 31 पार्क, होंगे कई कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के 31 पार्कों को सजाया है। सभी पार्कों में साफ-सफाई और लाइटिंग की गई है जबकि कुछ पार्कों में पेंटिंग कार्य भी कराया गया है। हिन्दी भवन लोहियानगर में गुरुवार सुबह संगोष्ठी होगी, जिसमें भाजपा के …

गाजियाबाद। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के 31 पार्कों को सजाया है। सभी पार्कों में साफ-सफाई और लाइटिंग की गई है जबकि कुछ पार्कों में पेंटिंग कार्य भी कराया गया है।

हिन्दी भवन लोहियानगर में गुरुवार सुबह संगोष्ठी होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह आएंगे। वहीं आजाद समाज पार्टी की तरफ से कई स्थानों पर बाइक रैली व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क, विजयनगर माता कॉलोनी अंबेडकर पार्क, संजय नगर, प्रताप विहार एल तथा एम ब्लॉक अंबेडकर पार्क पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पेंट कराया गया है।

जिन पार्कों में जयंती पर कार्यक्रम होना है, वहां साफ-सफाई के अलावा फूल-माला की व्यवस्था भी नगर निगम ने की है। मंच और चाहरदीवारी की रंगाई-पुताई व मूर्ति सफाई करा दी गई है।

पढ़ें- महावीर जयंती पर विशेष: आज भी प्रासंगिक हैं भगवान महावीर के अमृत वचन

संबंधित समाचार