आगरा: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 15 अप्रैल से चलेगी लू की लहर
आगरा। प्रदेश के कई जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से बुधवार को यूपी के शहरों में तापमान पहले की तुलना में कम दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के …
आगरा। प्रदेश के कई जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से बुधवार को यूपी के शहरों में तापमान पहले की तुलना में कम दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से राहत नहीं मिलेगी।
आगरा में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 115 दर्ज किया गया है।
पढ़ें- गाजियाबाद: अंबेडकर जयंती पर नगर निगम ने सजाए 31 पार्क, होंगे कई कार्यक्रम
