लखनऊ यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- मंदिर है तो मस्जिद भी बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक पोस्टर देखे गए जिस कारण हड़कंप मच गया। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मस्जिद बनाने की मांग की गई थी। आपत्तिजनक पोस्टर के पूरे मामले पर ABVP ने कड़ी कार्रवाई करने की …

लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक पोस्टर देखे गए जिस कारण हड़कंप मच गया। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मस्जिद बनाने की मांग की गई थी। आपत्तिजनक पोस्टर के पूरे मामले पर ABVP ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कैंपस में मंदिर है तो मस्जिद भी बने
आपको बतादें कि लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैंपस में पोस्टर लगाया गया है यूनिवर्सिटी में लगे पोस्टरों में लिखा है कि अगर कैंपस में मंदिर है तो यहां मस्जिद भी बनाई जानी चाहिए। मामले को लेकर ABVP ने कड़ा विरोध जताया है। और दूसरी तरफ SFI के लोगों की ओर से यूनिवर्सिटी कैंपस में बने मंदिर को हटाने की बात कही जा रही है। जिसके बाद छात्र संगठन SFI ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘यूनिवर्सिटी प्रशासन कैंपस का भगवाकरण करना चाहता है। यहां RSS का ऑफिस खुलवाने की कोशिश हो रही है। विश्वविद्यालय को गौशाला नहीं प्रयोगशाला चाहिए’।

धर्म हर छात्र का स्वतंत्र मुद्दा
RSS की स्टूडेंट विंग ABVP ने कहा कि,’धर्म हर छात्र का स्वतंत्र विषय है जिसे चुनने का अधिकार सिर्फ उसी छात्र को है’। और कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टर लगाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: मिट्टी खनन के विरुद्ध सक्रिय हुआ प्रशासन, दो वाहन सीज, हिरासत में चालक

संबंधित समाचार