बहराइच: महिला का एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा और बच्चा अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शिवपुर विकास खंड निवासी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी और चालक ने आशा की मदद से प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। विकास खंड शिवपुर के ग्राम धर्मकुंडा निवासी मोहित सिंह की पत्नी लकी सिंह को बुधवार …

बहराइच। शिवपुर विकास खंड निवासी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी और चालक ने आशा की मदद से प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

विकास खंड शिवपुर के ग्राम धर्मकुंडा निवासी मोहित सिंह की पत्नी लकी सिंह को बुधवार की शाम सात बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोगों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया।

फोन पर 12 मिनट में एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 11 75 गांव पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी आलोक कुमार व पायलट लोकनाथ वर्मा और आशा रीता सिंह के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा जाने लगे।

रास्ते में ही महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ईएमटी ने आशा की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार पीएचसी में चल रहा है।

पढ़ें- लखनऊ यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- मंदिर है तो मस्जिद भी बने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता