बाराबंकी: देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली के ग्राम देवकहापुरवा में बीती रात्रि देवर और भाभी ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। भोर होने पर रेलवे लाइन के किनारे शौच के लिए गये ग्रामीणों ने युवक एव युवती के क्षत विक्षत शव को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली के ग्राम देवकहापुरवा में बीती रात्रि देवर और भाभी ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। भोर होने पर रेलवे लाइन के किनारे शौच के लिए गये ग्रामीणों ने युवक एव युवती के क्षत विक्षत शव को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी व मसौली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों की माने तो आत्महत्या का कारण देवर भाभी के इश्क का बताया जा रहा है।
कसरैला निवासी राम कैलाश की पुत्री शिखा के साथ हुआ था
थाना क्षेत्र मसौली में गुरुवार की सुबह ग्राम देवकहा पुरवा में उस समय हड़कंप मच गया। जब लोग शौच को गए ग्रामीणों ने रेलवे लाइन की दोनों पटरियों के बीच एक युवक एव युवती का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर कन्हैया पांडेय एव जीआरपी बुढ़वल के उपनिरीक्षक रामदेव मिश्रा ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना के आसपास के क्षेत्र में छानबीन की तो थोड़ी दूर पर मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक और मृतका की पहचान नरेंद्र पुत्र देवीशरण एवं शिखा पत्नी ललित के रूप में हुई। जो सगे देवर भाभी है।
बता दें कि देवकहापुरवा निवासी ललित कुमार पुत्र देवीशरण का विवाह 7 वर्ष पूर्व बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम कसरैला निवासी राम कैलाश की पुत्री शिखा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही देवीशरण की मौत हो गई और ललित व शिखा के बीच अनबन के कारण मामला कोर्ट में चला गया और शिखा अपने मायके में रहने लगी।
पिछले वर्ष फरवरी में परिवार परामर्श में हुए समझौते के बाद दोनों एक साथ रहने को राजी होकर दोनों पति पत्नी रहने लगे। दोनों के एक साथ रहने के बाद भी कोई संतान न होने पर शिखा का रुझान देवर नरेंद्र की ओर हो गया। जिसकी भनक कही न कही परिवारीजनों के कानों तक पहुँचने पर बीती रात्रि एक साथ रह न सकने पर उन दोनों ने एक साथ मरने की कसम खाई और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बहु के कारण पति के बाद जवान बेटे की गयीं जान बूढ़ी आंखों से निकल रहे आंसू
सात वर्ष पूर्व बहु की ख्वाहिश में जिस मां ने सपना देखा था कि आंगन में बहु के आने पर पोते की किलकारियां गुजेंगी। बूढ़ी मां का बस अपना साकार ना हो सका। और बड़े बेटे ललित की शादी के दो माह बाद विधवा हुई मां को दहेज उत्पीड़न में कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर कर दिया। करीब पांच साल चले मुकदमे के बीच वर्ष 2021 के फरवरी माह में पुनः बहु शिखा ससुराल आयी। लेकिन अपने पति से उसकी नोकझोंक बंद नहीं हुई। जवान बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें-Ranbir-Alia Wedding: हल्दी के लिए नीतू कपूर के साथ पहुंचे कई स्टार्स
