बाराबंकी: धूमधाम से मनाई जा रही है बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती, रक्तदान का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के विभिन्न स्थानों पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। देवा रोड स्थित गांधी भवन समाजसेवी पंडित राजनाथ शर्मा के जन्म दिन के अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने माल्यार्पण कर देश के लिए बाबा साहब के योगदान …

बाराबंकी। जिले के विभिन्न स्थानों पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। देवा रोड स्थित गांधी भवन समाजसेवी पंडित राजनाथ शर्मा के जन्म दिन के अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने माल्यार्पण कर देश के लिए बाबा साहब के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा बाबा साहब के बुने हुए सपनो को आगे बढ़ाने का काम हमारी युवा पीढ़ी का है। हम सब का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग का अनुकरण करें।वहीं जिला अस्पताल में राष्ट्रीय एकता सामाजिक मंच के बैनर तले बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर रक्तदान का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत मिश्रा के संरक्षकत्व में यह आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने फीता काटकर रक्तदान का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले नवयुवकों को उपहार दे उनका उत्साह बढ़ाया। और कहा बाबा अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलने से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्ररेणा स्रोत बनेंगे।

युवाओं को आज के दिन यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हम एक टीम बनाकर बीच-बीच में रक्तदान करते रहे। रक्त दान को महादान इसी लिए कहा गया है कि रक्त के अभाव में किसी की जान भी जा सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक एकता मंच के इस कार्य की प्रशंसा की इस अवसर पर भाजपा सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-IPL 2022: श्रीलंकाई खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा को विराट कोहली ने दिया स्पेशल गिफ्ट, लिखा भावुक पोस्ट

संबंधित समाचार