वाराणसी: साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, 4 की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। अशफाक नगर में गुरुवार को एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में खाना बनाते हुए आग लग गई। हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने की जानकारी होने …

वाराणसी। अशफाक नगर में गुरुवार को एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में खाना बनाते हुए आग लग गई। हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने की जानकारी होने के बाद आस पड़ोस में हड़कंप मच गया।

सीएम योगी ने वाराणसी के भेलुपुरा में आग लगने से मृतक परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इस घटना में मदनपुर के 45 वर्ष के व्यक्ति उनका 22 वर्ष का पुत्र, अररिया बिहार के रहने वाले 18 वर्ष और 17 वर्ष के दो साड़ी का काम करने वाले युवक शामिल थे। डीएम के अनुसार शाम तक इनका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पढ़ें- सरकार की नीतियों के कारण दलितों को नहीं मिल रहा न्याय- कांग्रेस

संबंधित समाचार