डॉ. अम्बेडकर की सामाजिक प्रतिबद्धता का दुनिया मानती है लोहा: कुलपति
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित अम्बेडकर चेयर में गुरुवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने डॉ. अम्बेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का पूरी दुनिया लोहा मानती है। देश के प्रति उनका निष्ठाभाव सेवा आज भी लोग …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित अम्बेडकर चेयर में गुरुवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने डॉ. अम्बेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का पूरी दुनिया लोहा मानती है। देश के प्रति उनका निष्ठाभाव सेवा आज भी लोग याद करते हैं।
कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि समाज के लिए अम्बेडकर द्वारा दिया गया संदेश सभी को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में लगा दिया। ऐसे महापुरुष को आज के दिन याद करना यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, अम्बेडकर चेयर के डॉ. शैलेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र मिश्र ने डॉ. अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सघर्षों से भरा रहा है। देश के संविधान निर्माण में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
पढ़ें-UPPSC RO, ARO Exam 2022: मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान, इस दिन होगा एग्जाम
