मेरठ: लव मैरिज का हुआ खूनी अंत, पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट
मेरठ। गुरुवार सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवलोकपुरी कॉलोनी में दंपत्ति के बीच शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने पति को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने से आग बबूला हुए पति ने महिला के सिर पर वार कर चाकू से उसकी गला रेतकर …
मेरठ। गुरुवार सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवलोकपुरी कॉलोनी में दंपत्ति के बीच शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने पति को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने से आग बबूला हुए पति ने महिला के सिर पर वार कर चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी देवेंद्र वर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ शिवलोकपुरी कॉलोनी में रहता है। गुरुवार सुबह उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। प्रतिमा ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और प्रतिमा ने देवेंद्र को एक थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ से नाराज देवेंद्र ने प्रतिमा पर हथौड़े से हमला कर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद देवेंद्र चाकू के के साथ थाने पहुंचा और पुलिसको बताया कि उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किये।
पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देगा अमेरिका
