पीलीभीत: मुठभेड़ में सिपाही को लगी गोली, दो बदमाश दबोचे, तीसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/अमरिया,अमृत विचार। बाइक लूट के खुलासे में जुटी अमरिया पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और …

पीलीभीत/अमरिया,अमृत विचार। बाइक लूट के खुलासे में जुटी अमरिया पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और दो बदमाशों को धर दबोचा। तीसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए एक बदमाश के भी पैर में गोली लगी। घायल सिपाही और बदमाश को न्यूरिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस का सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। – डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: जंगल से सटे छह गांव होंगे विकसित, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

 

संबंधित समाचार