अमरोहा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती, बाबा साहेब के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों ने आंबेडकर पार्क में जाकर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर के मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने बताया कि बाबा साहेब की 131वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही …

अमरोहा,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों ने आंबेडकर पार्क में जाकर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर के मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने बताया कि बाबा साहेब की 131वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है।

बाबा साहेब द्वारा जो संविधान लिखा गया उसी संविधान के तहत भारत देश मे उसी संविधान के अंतर्गत सभी प्रकार के कार्य किए जाते हैं, उनका यह अतुलनीय योगदान स्मरणीय है भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा शशि जैन, अतुल जैन, राम सिंह सैनी, डॉ के सैनी, प्रेम सिंह सैनी, मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, अमित रस्तोगी, गौरव वर्मा, मनोज जोशी, मोनू यादव, महिपाल गुर्जर, गौरव सैनी, चैनसुख गोले, अशोक सैनी, वसीम सैफी, सीमा रायजादा, राजो देवी, प्रशांत कुमार, मनोज वर्मा, राजू, विनोद सैनी, आदेश सैनी, अमित सैनी, कमल प्रजापति, अनिल वर्मा, नवाब, लेखराज सैनी, मनोज बेसोईवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: अग्निशमन स्मृति दिवस पर SSP सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार